Jammu Kashmir Leader Omar Abdullah On CM Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खुले में नमाज़ को लेकर दिए बयान पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर ये रोक हर धर्म पर होती तो ये ठीक होता, लेकिन चुनने और छांटने की पॉलिसी दिखाती है कि एक खास धर्म निशाने पर है. उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर इस भारत में शामिल नहीं होगा.

सीएम खट्टर ने क्या कहा था?

हरियाणा के गुरुग्राम में कई हफ्तों से खुले में होने वाली जुमे की नमाज़ का विरोध हो रहा है. इस बीच बीते रोज़ सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि खुले में नमाज पढ़ने की प्रथा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीएम खट्टर ने कहा कि जिला प्रशासन के खुले स्थानों पर नमाज के लिए कुछ स्थानों को आरक्षित करने का पूर्व निर्णय वापस ले लिया गया है और राज्य सरकार अब इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालेगी.

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में खुले स्थानों पर नमाज अदा करने पर कई दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को लेकर एक सवाल के जवाब में गुरुग्राम में कहा, ‘‘यहां (गुरुग्राम) खुले में नमाज पढ़ने की प्रथा बर्दाश्त नहीं की जाएगी…लेकिन हम सौहार्दपूर्ण समाधान निकालेंगे.’’

खट्टर ने कहा, ‘‘सभी को (प्रार्थना करने के लिए) सुविधा मिलनी चाहिए लेकिन किसी को भी दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए. इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी." खुले स्थानों पर नमाज के लिए कुछ स्थान निर्धारित करने के जिला प्रशासन के फैसले को वापस लेने पर उन्होंने कहा, "हमने पुलिस और उपायुक्त से कहा है कि इस मुद्दे को सुलझाया जाए…अगर कोई नमाज अदा करता है, किसी के स्थान पर पाठ करता है तो हम उस पर कोई आपत्ति नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘धार्मिक स्थल इसी मकसद से बनाए जाते हैं कि लोग वहां जाएं और पूजा-अर्चना करें. इस तरह के कार्यक्रम खुले में नहीं होने चाहिए.’’ खट्टर ने कहा, ‘‘खुली जगहों पर नमाज पढ़कर टकराव से बचना चाहिए. हम (दो पक्षों के बीच) टकराव की भी इजाजत नहीं देंगे.’’ पिछले कुछ महीनों में, कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य उन जगहों पर इकट्ठा हो जाते हैं जहां मुस्लिम समुदाय के लोग खुले स्थान पर नमाज अदा करते हैं और भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाते हैं. हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से इजाज़त वाली जगहों पर पुलिस की सुरक्षा में नमाज़ हो रही है.

Sanjay Raut on Rahul-Priyanka: संजय राउत बोले- कांग्रेस को फिर से मजबूत करना राहुल-प्रियंका के सामने बड़ी चुनौती

New Zealand: क्या हुआ जब न्यूजीलैंड में शख्स ने लगाई 24 घंटे के अंदर कोरोना वैक्सीन की 10 खुराक? जानिए

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट