Omicron in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) का खतरा बढ़ रहा है. इसको फैलने से रोकने के लिए शहर में पाबंदियां लगनी भी शुरू हो गई है. मुंबई में दो दिनों से धारा 144 लागू थी. बावजूद इसके मुंबई के एक होटल में एक लाइव कॉन्सर्ट (संगीत समारोह) आयोजित किया गया. इस कॉन्सर्ट में कोरोना रोकथाम नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं. जानिए पूरा मामला.

कॉन्सर्ट में किसी के चेहरे पर नहीं था मास्क

दरअसल मुंबई के एक होटल में कनाडा के रैपर एपी ढिल्लन का लाइव कॉन्सर्ट हुआ. इस कॉन्सर्ट में युवाओं ने कोरोना रोकनाथ नियमों का पालन नहीं किया. बताया जा रहा है कि कॉन्सर्ट में किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था. इतना ही नहीं इवेंट में शारीरिक दूरी के नियमों का भी उल्लंघन किया गया. मामला सामने आने के बाद अब वकोला थाने में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ओवैसी की मुंबई रैली के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

वहीं, दूसरी ओर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की यहां एक दिन पहले आयोजित रैली के आयोजकों पर मुंबई पुलिस ने कोरोना नियमों का कथित उल्लंघन करने और सीआरपीसी की धारा-144 की अवज्ञा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. मुंबई पुलिस ने कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के मद्देनजर हफ्ते के आखिर में धारा-144 लगाई है, जिसके तहत चार लोगों से ज्यादा के जमा होने पर रोक है.

देश में अबतक ओमिक्रोन के 38 केस दर्ज

केरल, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में रविवार को ओमिक्रोन के एक-एक मामले की पुष्टि हुई. तीनों जगहों पर वायरस के इस नए वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है. इसके अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक में ओमीक्रोन का एक-एक और मरीज मिलने के बाद देश में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है. दर्ज किए गए सभी मामलों में मरीजों ने विदेश यात्रा की थी.

यह भी पढ़ें-

Kashi Vishwanath Corridor: बनारस को लेकर PM Modi का सबसे बड़ा संकल्प पूरा, आज करेंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन

ABP News C Voter Survey: चार राज्यों में बन सकती है बीजेपी की सरकार, कांग्रेस को हर प्रदेश में झटका, पंजाब में AAP को बढ़त

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया