Deepti Rawat Lodged FIR: संजय राउत ने महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी, BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने दर्ज कराई FIR

Deepti Rawat Lodged FIR: शिवसेना पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने 09 दिसम्बर को संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिस पर 12 दिसंबर 2021 को FIR दर्ज कर ली गई है. दरअसल 09 दिसंबर को संजय राउत का इंटरव्यू एबीपी माझा पर टेलीकास्ट हुआ था. जिसमें उन्होंने अपने इंटरव्यू में BJP कार्यकर्ताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था.

इसी मामले को लेकर 09 दिसंबर को ही दीप्ती रावत भारद्वाज ने दिल्ली के मंडावली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी अब इस मामले पर धारा 500 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. संजय राउत के ऊपर मुकदमा स्त्री समाज को अपमानित करने और स्त्री के लिए सामाजिक रूप में अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर मुकदमा दर्ज किया है.

महिलाओं के लिए गलत शब्दों का किया गया इस्तेमाल

मुकदमा दर्ज करने का आधार यह भी माना गया है कि संजय राउत ने न केवल बीजेपी के कार्यकर्ताओं बल्कि कार्यकर्ताओं में शामिल महिलाओं के लिए भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है. राउत जैसे सवैंधानिक पद पर बैठे लोग जिनकी जिम्मेदारी समाज के प्रति किसी भी आम व्यक्ति से बढ़कर होती है, ऐसे गैरजिम्मेदार और असभ्य व्यक्ति से सम्पूर्ण देश की महिलाएं एवं बीजेपी महिला मोर्चा इस्तीफ़े की मांग करता है.

CDS General Bipin Rawat देश के सामरिक-क्षेत्र में मिलिट्री को ‘आवाज’ देने का काम किया- लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला

ट्विटर पर मांफी मांगने की कही थी बात

साथ ही दीप्ती रावत भारद्वाज ने अपने टि्वटर हैंडल से संजय राउत से माफी मांगने और इस्तीफे की मांग भी की थी अभी तक राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपने अपशब्दों के लिए माफी भी नहीं मांगी है. पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है दीप्ती रावत भारद्वाज ने शिकायत दर्ज कराते वक्त टीवी चैनल की उन क्लिपिंग्स को भी पुलिस को सौंपा है जिसमें उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News