CM Arvind Kejriwal On Omicron Variant: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो उनकी सरकार क्रिसमस (Christmas) और नववर्ष (New Year) से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा सकती है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान के हालात को देखते हुए ऐसे किसी उपाय की आवश्यकता नहीं है.

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वह इस मुद्दे पर लगातार विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए हैं. दिल्ली में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट के दो मरीज सामने आए हैं.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

’दिल्ली की योगशाला’ पहल के उद्घाटन कार्यक्रम से इतर मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर जरूरत पड़ेगी तो हम प्रतिबंध लगाएंगे. वर्तमान में, प्रतिबंधों की कोई आवश्यकता नहीं है. हम लगातार विशेषज्ञों के संपर्क में हैं और अगर दिल्लीवासियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ी, तो हम ऐसा करेंगे.'

सीएम केजरीवाल ने कहा, "सरकार पूरी तरह तैयार है. मैंने ऑक्सीजन आपूर्ति, बिस्तर और दवाओं के संबंध में कई समीक्षा बैठक की है. हम दिल्ली में ओमिक्रोन संकट नहीं चाहते, लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो हम तैयार हैं."

First Omicron Death: कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट की चपेट में आए पहले शख्स ने तोड़ा दम

Rohini Court Blast: रिमोट के जरिए किया गया था ब्लास्ट, आतंक का ड्राई रन माना जा रहा है धमाका, जानिए अब तक मामले में क्या हुआ खुलासा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट