श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की एक और साजिश को नाकाम किया है. जम्मू कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. आज तड़के ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, उसे रोकने की कोशिश की गई लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में आतंकी मारा गया.

रक्षा मंत्री बोले- सीमा पार जाकर भी जवानों ने आतंकी ठिकाने नष्ट किए
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों के लिए चेतावनी दी. इसके साथ ही उन्होंने भारत के बहादुर जवानों का हौसला भी बढ़ाया. उन्होंने कहा, ”जब से भारत आजाद हुआ है,कई भारत विरोधी ताकतों की यह लगातार कोशिश रही है कि या तो सीमाओं पर, या फिर सीमाओं के रास्ते से भारत के भीतर अस्थिरता का माहौल बनाया जाये। पाकिस्तान की जमीन से इसके लिए बड़े पैमाने पर लगातार कोशिश की गई है.”

उन्होंने कहा, ”आज भारत आतंकवाद के खिलाफ देश की सीमाओं के भीतर तो कार्रवाई कर ही रहा है, साथ ही जरूरत पड़ने पर सीमा पार जाकर भी आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने का काम हमारी सेना के बहादुर जवानों ने किया है.”

यह भी पढ़ें
Tokyo Paralympic 2020: जेवलीन थ्रो इवेंट में भारत का डबल धमाल, झाझरिया ने सिल्वर तो सुंदर गुर्जर ने ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास
Yogesh Kathuniya Wins Silver: योगेश कठुनिया का कमाल, डिस्कस थ्रो के F56 इवेंट का सिल्वर मेडल अपने नाम किया

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट