दो दिन पहले ही एबीपी न्यूज ने एक्सक्लूसिव खबर में बताया था कि भारत सरकार अफागानिस्तान की नई तालिबानी हुकूमत से संपर्क करेगी. अब तालिबान ने भी साफ कर दिया है कि वो भारत के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्ते रखना चाहता है. एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए तालिबानी नेता मौलवी जियाउल हक्कमल ने कहा कि भारत हमारा दुश्मन नहीं है और हम भारत से बेहतर और मैत्रीपूर्ण रिश्ते रखना चाहते हैं. ये बेहद महत्वपूर्ण बात तालिबान ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कही.

इससे पहले भी तालिबान ने ऐसे संकेत दिए थे जब तालिबानी नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्तनिकजाई ने कहा था कि भारत इस क्षेत्र का एक अहम देश है और हम भारत से अच्छे व्यापारिक और आर्थिक रिश्ते रखना चाहते हैं.

अब एबीपी न्यूज पर मौलवी जियाउल हक्कमल के बयान से साफ है कि तालिबान के कम से कम एक बड़े और प्रभावशाली धड़े को इस बात का एहसास है कि भारत ने अफगानिस्तान में कई विकास कार्य यूंही नहीं किए और शायद एक भारत ही ऐसा मुल्क है जो अफगानिस्तान के हित में इमानदारी से सोचता है.

वहीं अमेरिकी सरकार तालिबान को औपचारिक तौर पर मान्यता देने के पक्ष में नहीं है. डेमोक्रेटिक पार्टी के एक शीर्ष सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा है कि अफगानिस्तान में विपक्षी बलों को मान्यता देना भी कोई बेहतर विचार नहीं होगा क्योंकि वास्तव में वे देश नहीं चला रहे हैं. हालांकि, मर्फी ने कहा कि भले ही अमेरिका औपचारिक तौर पर तालिबान को मान्यता नहीं देता हो लेकिन उसे इस समूह के साथ बात करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-
Afghanistan: काबुल एयरपोर्ट के पास अब रॉकेट हमला, अलग-अलग जगहों पर धुएं का गुबार उठते दिखे

अमेरिका की डेडलाइन में सिर्फ दो दिन बचे, 45 हजार से ज्यादा लोग अफगानिस्तान छोड़ने के इंतजार में

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया