Omicron in India: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के दो नए मामले और गुजरात में चौथा मरीज मिला, देश में अबतक 41 लोग संक्रमित

Omicron in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इन मामलों ने सरकारों को अब चिंता में डाल दिया है. कल महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं. दोनों ने दुबई की यात्रा की थी. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटा एक शख्स भी ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है. देश में अबतक ओमिक्रोन से 41 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से अबतक 20 लोग संक्रमित

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक नया मामला लातूर और एक अन्य मामला पुणे में पाया गया है. पुणे में सामने आई मरीज 39 साल की महिला है, जबकि लातूर का संक्रमित 33 साल का पुरुष है. इसी के साथ राज्य में ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. विभाग के मुताबिक, दोनों मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं थे और वे टीके की दोनों खुराक ले चुके थे. दोनों ने दुबई की यात्रा की थी. इसके मुताबिक, मरीजों के तीन करीबी संपर्कों का पता लगाकर उनकी जांच की गई और तीनों संक्रमित नहीं पाए गए.

गुजरात में ओमिक्रोन से 4 लोग संक्रमित

वहीं, दक्षिण अफ्रीका से गुजरात के सूरत लौटे 42 साल के व्यक्ति में वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है, जोकि राज्य में इस वेरिएंट का चौथा मामला है. अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति की दिल्ली में जांच की गई थी जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. हालांकि, गुजरात पहुंचने के बाद उसमें लक्षण दिखने के चलते दोबारा जांच की गई. अब तक देश में ओमिक्रोन स्वरूप के कुल 41 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 20, राजस्थान में नौ, कर्नाटक में तीन, गुजरात में चार, दिल्ली में दो जबकि आंध्र प्रदेश, केरल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला शामिल है.

ओमिक्रोन को खतरनाक क्यों माना जा रहा है?

ओमिक्रोन बेहद तेजी से फैलता है.

ओमिक्रोन की संक्रमण दर डेल्टा वेरिएंट से भी ज्यादा है.

ये शरीर के इम्यून सिस्टम को चकमा दे सकता है.

वैक्सीन से पैदा हुई एंटीबॉडी भी बेअसर होने की आशंका है.

ओमिक्रोन से दोबारा से कोरोना संक्रमित होने का खतरा है.

अब भी ओमिक्रोन में म्यूटेशन हो रहे हैं.

ओमिक्रोन के बारे में ज्यादा स्टडी मौजूद नहीं हैं.

यह भी पढ़ें-

Omicron in UK: ब्रिटेन में ओमिक्रोन से पहली मौत के बाद दुनिया सतर्क, लंदन में अगले 24 घंटे में डेल्टा को पछाड़ देगा ये वेरिएंट

PM Modi in Kashi: काशी में आज पीएम मोदी की ‘पाठशाला’, 12 मुख्यमंत्री देंगे अपने काम की रिपोर्ट कार्ड, मिलेगा गुड गवर्नेंस का मंत्र

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News