Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 11 अक्टूबर को सेना के काफिले पर हमला करने वाले विदेशी आतंकवादी को सेना ने मार गिराया. इस हमले में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हुए थे. सेना ने आज यानी मंगलवार को लश्कर कमांडर अबू जरार को मार गिराया. अबू जरार पाकिस्तानी है. उसके पास से अनेकों सामान बरामद हुए हैं. 11 अक्टूबर को हमले में एक जूनियर कमिशंड ऑफिसर समेत पांच जवान शहीद हुए थे.

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना के जूनियर कमिशंड अधिकारी और चार जवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इन सभी जवानों की मौत हो गई. पांच जवानों की शहादत के बाद अपने साथियों पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में निकले जवानों पर दो दिन बाद ही एक बार फिर हमला हुआ था, जिसमें एक जेसीओ समेत 2 जवान शहीद हो गए थे.

मुठभेड़ में आज ती आतंकी ढेर

वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को पुलिस की बस पर आतंकियों के हमले में अब तक तीन जवान शहीद हो चुके हैं. इस हमले के 24 घंटों के अंदर भारतीय सेना ने आतंकियों से बदला लिया. आज पुंछ के सुरनकोट में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ. इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. इंडियन आर्मी के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुंछ के सुरनकोट सेक्टर के बेहरामगला में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक ऑपरेशन में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया. आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल और चार मैगजीन बरामद की गई हैं.

गौरतलब है कि कि सोमवार शाम पंथा चौक क्षेत्र के जेवान में 25 पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस पर आतंवादियों ने गोलीबारी की थी. हमले में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस की नौवीं बटालियन के कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया. इनमें से तीन जवानों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

<a title="Rahul Gandhi का Modi सरकार पर हमला, बोले- प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते, ये लोकतंत्र चलाने का कोई तरीका नहीं" href="https://www.abplive.com/news/india/congress-rahul-gandhi-lashes-on-narendra-modi-govt-says-not-allowed-to-raise-issues-in-parliament-2016537" target="">Rahul Gandhi का Modi सरकार पर हमला, बोले- प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते, ये लोकतंत्र चलाने का कोई तरीका नहीं

<a title="Srinagar Bus Attack: जैश से जुड़े तीन आतंकियों ने किया था जवानों की बस पर हमला, पुलिस ने कहा- अभी भी पुलवामा के त्राल में छिपे" href="https://www.abplive.com/news/india/srinagar-bus-attack-three-jaish-militants-behind-zewan-attack-says-igp-kashmir-ann-2016575" target="">Srinagar Bus Attack: जैश से जुड़े तीन आतंकियों ने किया था जवानों की बस पर हमला, पुलिस ने कहा- अभी भी पुलवामा के त्राल में छिपे

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट