Congress On Inflation: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने थोक महंगाई में इजाफे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सुरजेवाला ने अब से कुछ देर पहले ट्वीट कर पूछा, क्या यहीं है अच्छे दिन?

दरअसल, सुरजेवाला ने ट्वीट कर अखबार का एक आर्टीकल शेयर किया है जो 12 साल के उच्च स्तर पर थोक मंहगाई का जिक्र कर रहा है. सुरजेवाला ने अखबार के इस आर्टीकल को शेयर करते हुए लिखा, महंगाई थोक में बढ़ा जनता की जेब काटने वाली मोदी सरकार में “थोक महंगाई” अब पिछले 12 साल में सबसे ज़्यादा हुई.

क्या यही हैं अच्छे दिन?- सुरजेवाला

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला ने आगे लिखा, क्या यही हैं “अच्छे दिन”? कब लौटेंगे “सच्चे दिन”? उन्होंने आगे हैशटैग का इस्तेमाल कर कहा- मोदी और महंगाई मार गई.

महँगाई थोक में बढ़ा जनता की जेब काटने वाली मोदी सरकार में “थोक महँगाई” अब पिछले 12 साल में सबसे ज़्यादा हुई।

क्या यही हैं “अच्छे दिन” ?

कब लौटेंगे “सच्चे दिन” ?#मोदी_और_महँगाई_मार_गई pic.twitter.com/vtne5b3ypq
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) December 15, 2021

इस कारण थोक महंगाई में हुआ इजाफा

वहीं, इस आर्टीकल पर अगर नजर डालें तो ये दावा करता है कि देश में खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई भी बढ़ गई है. लेख कहता है कि, थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में एक दशक के उच्चतम स्तर 14.23 प्रतिशत पर जा पहुंची है. वहीं, इस का कारण खनिज तेल, मूल्य धातुओं, कच्चे पैट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी बतायी है.

इसके अलावा, लेख के मुताबिक, सब्जियों के दाम के साथ-साथ अंडे और मांस की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही पेट्रोल और बिजली के दामों ने भी थोक महंगाई बढ़ाने में अपना योगदान दिया है.

यह भी पढ़ें.

BJP CM Ayodhya Visit: जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज जाएंगे अयोध्या, राम जन्मभूमि पहुंच कर करेंगे पूजा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया