Corona Cases: पिछले 24 घंटे में कोरोना के देश में 6 हजार से ज्यादा मामले, 247 लोगों ने तोड़ा दम

<p style="text-align: justify;"><strong>Coronavirus in India:</strong> देश में बुधवार को कोरोना के 6,984 नए मामले सामने आए. पिछले 24 घंटे में 247 लोगों ने दम तोड़ दिया. लेकिन 8,168 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए. देश में अभी भी 87,562 एक्टिव कोविड केस हैं. अब तक देश में 3,41,46,931 लोग कोविड को मात दे चुके हैं. जबकि अब तक देश में 4,76,135 लोग कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ चुके हैं. देश में कोरोना की 1,34,61,14,483 डोज दी जा चुकी हैं. 6,984 नए मामलों में करीब 3,377 नए मामले केरल से हैं. राज्य में 28 मौतें भी दर्ज की गईं.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News