UP Election 2022: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा का चुनाव (UP Election 2022) होना है. लेकिन उससे पहले abp न्यूज जनता का मूड जानने की कोशिश कर रहा है. हमने अपने डेली सर्वे में लोगों से सीएम की पहली पसंद जानना चाहा. लोगों ने राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को सीएम की पहली पसंद माना है. 42 फीसदी लोग चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ एक बार फिर यूपी के सीएम बनें.

ये सर्वे 15 दिसंबर का है. इससे पहले 14 दिसंबर को किए गए सर्वे में भी 42 फीसदी लोगों ने योगी आदित्यनाथ को पहली पसंद बताया था. हालांकि पहले की तुलना में इसमें गिरावट आई है. 6 दिसंबर के सर्वे में 44 फीसदी लोगों ने योगी आदित्यनाथ को पहली पसंद बताया था. अन्य नेताओं की बात करें तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दूसरे और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) तीसरे नंबर पर हैं. 15 दिसंबर के सर्वे में 34 फीसदी लोगों ने अखिलेश को सीएम की पहली पसंद बताया तो 14 फीसदी लोग मायावती के साथ हैं.

यूपी में सीएम की पसंद कौन?

C-VOTER का सर्वे

नेता 6 DEC- 9DEC – 13 DEC- 14 DEC- 15 DEC

योगी आदित्यनाथ - 44%- 45%- 41%- 42%- 42%

अखिलेश यादव- 31% 31%- 34%- 34% – 34%

मायावती- 16% 15% 14%- 14%- 14%

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया