Modi Cabinet Decision: Aadhar Card से Voter ID जोड़ने का रास्ता साफ, मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए मिलेंगे इतने मौके

<p style="text-align: justify;"><strong>Modi Cabinet Decision:</strong> केंद्रीय कैबिनेट ने चुनाव सुधार संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक बिल में चुनाव सुधार से जुड़े तीन बड़े बदलाव किए गए हैं. पहला आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को जोड़ा जाएगा. फिलहाल इसी ऐच्छिक बनाया जाएगा. दूसरा अगले साल से नए वोटरों को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का एक साल में चार बार मौका मिलेगा और तीसरा सुरक्षा बलों में काम कर रही महिलाओं के पतियों को पोस्टल बैलेट के ज़रिए मतदान का अधिकार दिया जाएगा. बिल को मौजूदा शीतकालीन सत्र में ही पेश किए जाने की संभावना है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News