आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने संभाला चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का पद, CDS बिपिन रावत के निधन के बाद था खाली

<p style="text-align: justify;"><strong>General MM Naravane:</strong> आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे को मोदी ने ‘चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी’ के अध्यक्ष का पदभार संभाला लिया है, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होते हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर हादसे में आठ दिसंबर को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली था. सूत्रों ने बताया कि तीनों सेनाओं के प्रमुखों में से जनरल नरवणे के सबसे वरिष्ठ होने के चलते उन्हें कमेटी के अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है. सीडीएस पद के गठन से पहले आमतौर पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों में से सबसे वरिष्ठ को ‘चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी’ के अध्यक्ष का पदभार सौंपा जाता था.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News