Sheena Bora Murder Case: शीना बोरा हत्याकांड मामले में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी ने अब चौंकाने वाला दावा किया है. इंद्राणी मुखर्जी ने जेल से केंद्रीय जांच एजेंसी को पत्र लिख शीना बोरा के जिंदा होने का दावा किया है.

जानकारी के मुताबिक शीना बोरा ने इस पत्र में उन्होंने एजेंसी से कहा कि शीना बोरा जिंदा हैं और वो कश्मीर में हैं. उन्होंने एजेंसी से शीना को कश्मीर में ढूंढने को कहा. वहीं, बताया जा रहा है कि इंद्राणी मुखर्जी को जेल में एक सहकैदी ने बताया कि उसने शीना को कश्मीर में देखा है. जिसके बाद अब इंद्राणी ने सीबीआई से जांच की मांग की है.

इंद्राणी मुखर्जी के वकील को नहीं है पत्र की जानकारी

वहीं, इंद्राणी के वकील ने इस पूरी मामले पर बात करते हुए कहा कि, इंद्राणी ने पत्र सीधी सीबाआई को लिखा है जिस कारण उन्हें पता नहीं कि इस पत्र में किन किन बातों का कैसे जिक्र किया गया है. उन्होंने कहा कि वो जब जेल जाएंगे तब भी इंद्राणी से इस मामले की जानकारी जुटा पाएंगे.

साल 2015 से जेल में बंद हैं इंद्राणी मुखर्जी

बता दें, शीना बोरा, इंद्राणी मुखर्जी की पहली शादी से हुई बेटी थी. इंद्राणी को साल 2015 में शीना बोरा की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद से वो मुंबई के भायखला जेल में बंद हैं. सीबीआई ने तीन चार्जशीट और दो सप्लीमेंट्री चार्जशीट को फाइल करते हुए इंद्राणी, उनके ड्राइवर श्यामवर राय, पूर्व पति संजीव खन्ना और पीटर मुखर्जी को आरोपी बतया था.

वही, पिछले महीने बॉम्बे हाईकोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. हालांकि अब इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि वो जल्द सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें.

Imran Khan On Afghanistan: इमरान खान का बड़ा बयान- अफगानिस्तान को अलग-थलग करना दुनिया के लिए नुकसानदेह

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया