Punjab Election 2022: पंजाब में अगले साल (2022) होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम चंडीगढ़ में है. चुनाव आयोग की इस टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को आश्वासन दिया है कि सीमावर्ती जिलों के मतदान केंद्रों को छोड़कर सभी जगह वेबकास्टिंग का इंतजाम किया जाएगा.

सुशील चंद्रा ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों को ध्यान में रखते हुए, एक मतदान केंद्र पर निर्वाचकों की अधिकतम संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है. राज्य में कम से कम 165 महिला प्रबंधित मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे. चुनाव आयोग की टीम विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में सभी राजनीतिक पार्टियों से मुलाकात की. सुशील चंद्रा ने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी 23 जिलों के जिला चुनाव अधिकारियों/उपायुक्तों और सीपी/एसएसपी के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ समग्र चुनाव तैयारियों की समीक्षा की.

ECI has assured all political parties that webcasting will be arranged in all polling stations except those in border districts which come under shadow areas: CEC Sushil Chandra after reviewing poll preparedness for Punjab Assembly elections 2022 pic.twitter.com/ZBOMWyV4g3
— ANI (@ANI) December 16, 2021

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में 77.4 फीसदी मतदान हुआ था और 2019 में यह घटकर 65.96 फीसदी हो गया. अब राज्य में 2,74,177 नए मतदाता पंजीकृत हैं. मतदाता लिंग अनुपात 898 से बढ़कर 902 हो गया है. वोटर लिस्ट में महिलाओं ने 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- ABP C-Voter Survey: ध्रुवीकरण, किसान आंदोलन और कानून व्यवस्था, यूपी चुनाव में कौन सा मुद्दा ज्यादा प्रभावी होगा?

UP Election 2022: Yogi Adityanath को हराने के लिए 4 साल बाद साथ आए Akhilesh और Shivpal Yadav, जानें रार से दोस्ती तक की कहानी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट