Punjab News: पंजाब में अब पुलिस की कमान सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय (Sidharth Chattopadhyaya) के हाथों में होगी. राज्य की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने आईपीएस इकबाल प्रीत सिंह सहोता को हटाकर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त किया है. इकबाल प्रीत सहोता की जगह चट्टोपाध्याय तब तक पंजाब पुलिस के डीजीपी का कार्यभार देखेंगे, जब तक UPSC पैनल नाम फाइनल करके नहीं भेजती. 1986 बैच के आईपीएस अफसर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय डीजीपी बनने के बाद भी विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर का पद संभालते रहेंगे. सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को नवजोत सिंह सिद्धू का भी समर्थन हासिल है.

सहोता को चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी माना जाता है और पंजाब कांग्रेस कमेटी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव के बावजूद वो पद पर बने हुए थे. सहोता अब जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस के डीजीपी का कार्यभार संभालेंगे.

Punjab govt appointed Sidharth Chattopadhyaya as director-general of police replacing IPS Iqbal Preet Sahota. pic.twitter.com/z3qcVv1S5v
— ANI (@ANI) December 17, 2021

दिलचस्प बात यह है कि संघ लोक सेवा आयोग ने राज्य पुलिस प्रमुख के चयन के लिए छह महीने की शेष सेवा के मानदंड के साथ कट-ऑफ तारीख 5 अक्टूबर निर्धारित की है. इस वजह से चट्टोपाध्याय और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रोहित चौधरी डीजीपी की दौड़ से बाहर हो गए हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट