Omicron Variant in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोरोना के इस वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई. जैन ने कहा, "दिल्ली में अब ओमिक्रोन वेरिएंट के 20 मामले हैं. 20 में से 10 को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है और 10 अभी भी लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती हैं. उनमें से कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है."

मंत्री के मुताबिक एलएनजेपी में फिलहाल ओमिक्रोन जैसे लक्षण वाले कुल 40 मरीज भर्ती हैं. LNJP अस्पताल को ओमिक्रोन मरीजों के इलाज के लिए समर्पित किया गया है. अस्पताल में समर्पित बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई है क्योंकि एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले अधिकांश यात्री वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जा रहे हैं.

देश में ओमिक्रोन की स्थिति
गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 98 हो गई. कोरोना की हर लहर को सबसे ज्यादा झेलने वाला महाराष्ट्र ओमिक्रोन से सबसे ज्यादा परेशान है. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 32 केस, राजस्थान में 17 केस, दिल्ली में 20 केस, केरल में 5 केस, गुजरात में 5 केस, कर्नाटक में 8 केस, तेलंगाना में 7 केस, पश्चिम बंगाल में 1 केस, आंध्र प्रदेश में 1 केस, तमिलनाडु में 1 केस और चंडीगढ़ में 1 केस आ चुके हैं.

ओमिक्रोन का खतरा दिन ब दिन दुगनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है. इस खतरे को देखते हुए राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक एक्शन में आ गई है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के नए केस के मद्देनजर हालात की समीक्षा की. महाराष्ट्र सरकार भी एक्शन में आ चुकी है. ओमिक्रोन पर काबू पाने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं. मुंबई में 31 दिसंबर आधी रात तक धारा 144 लागू कर दी गई. एंट्री प्वाइंट पर पुलिस की नाकेबंदी सख्त हो गई.

ये भी पढ़ें-
ओमिक्रोन के खौफ से देश पर अगले 15 दिन भारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक कैसी है सरकार की तैयारी

Bhutan Civilian Award: पीएम मोदी के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान, सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित करेगा भूटान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया