Akhilesh Yadav on CM Yogi-PM Modi: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो गया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को चाचा शिवपाल के घर पर जाकर उनसे मुलाकात की और गठबंधन पर मुहर लगाई. गठबंधन के ऐलान के एक दिन बाद अखिलेश ने साफ कर दिया है कि सपा का प्रसपा के साथ गठबंधन हुआ है, विलय नहीं. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने सीट बंटवारे पर गठबंधन तय किया है.अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने क्षेत्रीय दलों को साथ लाने का काम किया है.

अखिलेश ने इसके साथ ही बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम मोदी के लाल टोपी वाले बयान पर कहा, ‘दुनिया में जितनी भी राजनीतिक पार्टी हैं उनके झंडे और कलर होते हैं. ऐसे ही सपा की लाल टोपी को पहनना जयप्रकाश ने शुरू किया. मुलायम सिंह यादव भी पहन रहे हैं. बृजभूषण तिवारी, जनेश्वर मिश्र भी पहनते थे. समाजवादी पार्टी का पॉलीटिकल कल्चर रहा है लाल टोपी पहनने का.'

उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार से आम जनता परेशान है. योगी आदित्यनाथ की सरकार में गायों को जिंदा दफनाया जा रहा है. गायों को चारा नहीं मिल रहा है. अखिलेश यादव ने कहा कि ये बुलडोजर वाली सरकार है और अब उसके बुलडोजर को लखीमपुर जाने की जरूरत है. क्या सरकार बुलडोजर लेकर लखीमपुर जाएगी.

इसे भी पढ़ें- Exclusive: बीजेपी ने बनाया पंजाब जीतने का प्लान, अमरिंदर से सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार

Lakhimpur Kheri Case: न संसद में मौजूद रहे और न मंत्रालय पहुंचे, पिछले 35 घंटों से गायब हैं गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट