West Bengal Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की किसान शाखा द्वारा सिंगूर में विभिन्न मांगों को लेकर दिये गये धरने को समाप्त करने के लगभग 24 घंटे बाद, तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को उस स्थान का ‘शुद्धीकरण’ किया, जहां विपक्षी दल ने 14 दिसंबर से तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के लिए मंच का निर्माण किया था. पश्चिम बंगाल के मंत्री और स्थानीय विधायक बेचाराम मन्ना ने अपने समर्थकों के साथ हुगली जिले में विरोध स्थल पर गाय का गोबर डाला और गंगा जल छिड़का और एक पुजारी ने मंत्रों का जाप किया.

मन्ना ने संवाददाताओं से कहा, ”सिंगूर की माताएं और बहनें बहुत परेशान हैं कि (तृणमूल कांग्रेस प्रमुख) ममता बनर्जी के नेतृत्व में किये गये कृषि-भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन की इस पवित्र भूमि को एक उस पार्टी द्वारा अपवित्र किया गया है, जिसके एक मंत्री के बेटे ने किसानों को कार से कुचल दिया.”

बेचाराम मन्ना ने बीजेपी पर बोला हमला

बेचाराम मन्ना ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों को हर संभव मदद प्रदान की, जबकि भाजपा कॉरपोरेट घरानों के हितों के बारे में सोचती है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव से पहले ही ‘किसानों की मांगों के लिए जागती है.'

इस बीच भाजपा ने ‘शुद्धीकरण’ अभियान को प्रचार का हथकंडा करार दिया. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ”तृणमूल कांग्रेस को पहले ईंधन पर वैट कम करना चाहिए, कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और संकटग्रस्त किसानों को मुआवजा देना चाहिए, तभी उसे इस तरह का नाटक करना चाहिए.”

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया