Amit Shah In Maharashtra: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अन्य देशों के विपरीत कोविड-19 (Covid 19) के खिलाफ सरकार की लड़ाई में आम लोगों को शामिल किया है. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह में अमित शाह ने कहा कि जहां कई देशों में महामारी (Pandemic) की स्थिति में उतार-चढ़ाव हो रहा है, वहीं भारत लगातार इससे बाहर आ रहा है.

अमित शाह ने कहा, “कई सरकारों ने दुनिया में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि लोग महामारी के खिलाफ सरकार की लड़ाई में शामिल हों. वर्तमान में भी, कई देशों में कोविड-19 के मामलों में उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन भारत लगातार इससे बाहर आ रहा है.”

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि दुनिया में सभी ने भारत की आबादी और मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे पर चिंता व्यक्त की थी, हालांकि, ‘‘हमें कोविड-19 से तुलनात्मक रूप से कम नुकसान हुआ.’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बाहर आने के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि आशाजनक रही है.

महाराष्ट्र सरकार पर निशाना

अमित शाह ने महाराष्ट्र सरकार पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए दावा किया कि विपक्षी दलों के नेताओं से जुड़ीं कुछ चीनी मिलों को बैंक गारंटी जारी नहीं की जा रही है. शाह करीब 250 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

शाह ने कहा, "मैंने देखा है कि कुछ राज्य सरकारें उन चीनी मिलों को बैंक गारंटी नहीं दे रही हैं, जिनका प्रबंधन राजनीतिक रूप से विपक्षी दलों से जुड़ा हुआ है. हमें नई दिल्ली में सुनवाई के लिए विवश करने के बजाय सरकारें चीनी मिल से जुड़े अपने मुद्दों को संबंधित राज्य के भीतर क्यों नहीं सुलझा सकतीं.’’

UP Election 2022: अमेठी में BJP पर बरसे राहुल गांधी, बोले- वो नफरत फैलाते हैं, सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं

Ganga Expressway: PM Modi ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, कहा- डबल इंजन की सरकार का फोकस विकास पर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया