Kerala News: केरल में पिछले 12 घंटों के अंदर दो बड़े नेताओं की हत्या कर दी गई, जिसके बाद आलप्पुडा में धारा 144 लगा दी गई है. BJP ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई है. इससे पहले कल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के नेता शान की हत्या कर दी गई थी. इन दोनों हत्याओं को लेकर केरल में बवाल हो रहा है.

SDPI ने आरएसएस कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई है. उनके घर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर हत्या को अंजाम दिया. आलप्पुडा में कल SDPI के नेता की हत्या कर दी गई थी. SDPI यानी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने आरएसएस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है. इन दो हत्याओं के बाद आलप्पुडा में धारा 144 लगा दी गई है.

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जताया शोक

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक प्रेस बयान में हत्याओं पर शोक व्यक्त किया और कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. इस बीच, पुलिस महानिदेशक ने हत्याओं के बाद केरल के 14 जिलों के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट जारी किया है.

PK on Congress: प्रशांत किशोर बोले- सिर्फ दलों को इकट्ठा कर लेने से BJP से नहीं जीत पाएगी कांग्रेस

रंजीत श्रीनिवासन की रविवार तड़के उनके आवास पर उनकी मां और पत्नी के सामने हत्या कर दी गई. रंजीत की मां के अनुसार, उनके आवास पर आठ सदस्यीय गिरोह ने हमला किया था, जो कि अलाप्पुझा शहर के केंद्र में स्थित है.

एसडीपीआई नेता ने अस्पताल में तोड़ा दम

एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष मुवत्तुपुझा अशरफ मौलवी ने शनिवार को एक प्रेस बयान में कहा कि एसडीपीआई के राज्य सचिव के.एस. शान पर अलाप्पुझा के मन्नानचेरी में उनके आवास के पास पुरुषों के एक समूह ने हमला किया था. एसडीपीआई नेता ने शनिवार देर रात एनार्कुलम के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था.

एसडीपीआई के प्रदेश महासचिव पी.के. उस्मान ने एनार्कुलम में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि इसमें आरएसएस के वरिष्ठ नेता शामिल है. उन्होंने पुलिस से शान की हत्या में हिंदू ऐक्या वेदी के राज्य सचिव वलसन थिलंकेरिन सहित आरएसएस नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया.

Punjab Assembly Elections: 32 किसान संगठनों का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव में नहीं करेंगे किसी का समर्थन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया