Priyanka Gandhi On Phone Tapping: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के फोन टैपिंग के आरोपों का कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी समर्थन किया है. उन्होंने रविवार को कहा कि काम करने की बजाय ये सरकार कमरे में बैठकर विपक्षी दलों के फोन को टैप कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को यह सरकार सता रही है.

रायबरेली में प्रियंका गांधी से अखिलेश यादव की ओर से योगी सरकार पर लगाए आरोपों को लेकर सवाल किया गया, जिस पर प्रियंका गांधी ने कहा, "अखिलेश के केस की डिटेल नहीं पता मुझे, लेकिन यह पता है कि जहां चुनाव होते हैं, वहां केंद्र सरकार एजेंसियों के जरिए किसी न किसी को परेशान करती है. क्योंकि मेरे केस में भी इन लोगों ने किया है."

अखिलेश ने क्या आरोप लगाए हैं ?

अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर फोन टैपिंग का बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हमारे सभी फोन को टैप किया जा रहा है. मुख्यमंत्री खुद शाम को कुछ फोन कॉल सुनते हैं. मुख्यमंत्री के इशारे पर फोन टैपिंग हो रही है. उन्होंने कहा कि आईएएस (IAS) मतलब इन्विज़िबल आफ्टर सरकार होता है. यही सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. अखिलेश ने इस दौरान दावा किया कि जहां जहां चुनाव होते हैं, वहां के नेताओं के फोन टैप किये जाते हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया