Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से लागातर वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स ‘खराब’ श्रेणी में मापी गई है. दिल्ली में एक्यूआई को 290 दर्ज किया गया है. सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने यह जानकारी दी.

SAFAR के मुताबिक, नोएडा में भी एयर क्वॉलिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में दर्ज हुई है. यहां एक्यूआई 293 दर्ज हुई वहीं गुरुग्रम में भी एक्यूआई 225 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में मानी जाती है.

इसके अलावा अन्य राज्यों में स्थिती सामान्य दिख रही है. कुछ राज्यों के एक्यूआई पर अगर नजर डालें तो..

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शहर में ठंड के बावजूद वायु प्रदूषण से लोगों को राहत है. बीते हफ्ते वायु प्रदुषण का स्तर गंभीर से सामान्य हुआ है जिसके अगले दो से तीन दिन में खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है. वहीं, इसके अलावा राज्य के अन्य कई शहरों में भी एक्यूआई के बिगड़ने की संभावना है.

बिहार में भी मौसम सर्द होने लगा है. हालांकि अभी भी प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 के आसपास है. वहीं अधिकतम तापमान 22 से 25 के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. वायु प्रदूषण में सुधार दिख रहा है. ज्यादातर शहरों में ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में एक्यूआई दर्ज हुआ है.

राजस्थान में ठंड का प्रकोप अब बढ़ने लगा है. हर दिन राजस्थान में पारा लुढ़कता जा रहा है. वहीं, बीते दिनों दर्ज किए गए एक्यूआई के आंकड़ें में काफी सुधार देखने को मिला है. राजस्थान के अधिकरत सभी शहरों में एक्यूआई सामान्य मापा जा रहा है.

क्यों खराब होतीहै एक्यूआई?

लगतार खराब एक्यूआई के बारे में जब एबीपी ने यूपीपीसीबी के अधिकारियों से बात की तो एक अधिकारी ने बताया कि सर्दियों के मौसम में हवा का बहाव रुक जाता हैं और इसी वजह से एक जगह हवा रुकने से भारी हो जाती है. इस वजह से एक्यूआई बढ़ जाता है. आमतौर पर हवा की शुद्धता को एक्यूआई के जरिए नापा जाता है.

पीएम 2.5 की मौजूदगी से हवा की गुणवत्ता का आकलन किया जाता है. इसके साथ ही कई और गैस भी होती है जिससे एक्यूआई को नापा जाता है. उन्होंने ये भी बताया की अगर तापमान में ऐसे ही बढ़ोत्तरी होती रही और हवा का बहाव रुक गया तो फिलहाल एनसीआर में प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी. हल्की बारिश से एक्यूआई थोड़ा सामान्य हो सकता है.

यह भी पढ़ें.

Electoral Reforms Bill: कल चुनाव सुधार संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश करेगी सरकार, जानिए क्या हैं प्रावधान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया