Gujarat Night Curfew: गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में ब्रिटेन से लौटी 27 वर्षीय महिला सोमवार को कोरोना वायरस (Corona virus) के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) से संक्रमित पाई गई. इस बात की जनकारी अधिकारियों ने दी. उन्होंने बताया कि महिला में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा में ओमीक्रोन का यह तीसरा केस सामने आया है वहीं अगर गुजरात की बात करें तो यह 12वां केस है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि महिला 13 दिसंबर को ब्रिटेन की यात्रा कर मुंबई के रास्ते लौटी थी. महिला दोनों हवाई अड्डों पर कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थी.

महिला ने बुखार की शिकायत की और कोविड-19 जांच के लिये नमूने दिये, जिसकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई. मामला सामने आने के बाद नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिये भेजा गया. सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

बता दें कि राज्य में कोरोना पर नियंत्रण को लेकर आज गाइडलाइंस जारी की गई है. नए गाइडलाइन्स के मुताबिक गुजरात में रात का कर्फ्यू 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है. राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और वडोदरा नगर निगम क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है.

बता दें कि ओमाइक्रोन के नए वेरिएंट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. अब तक जामनगर में ओमाइक्रोन के तीन, वडोदरा में तीन, मेहसाणा में एक, आणंद में एक, सूरत में तीन, अहमदाबाद में तीन, राजकोट में एक और गांधीनगर में एक मामला सामने आया है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया