KMC Counting: कोलकाता नगर निगम पर TMC का राज होगा या BJP का जनाधार बढ़ेगा? वोटों की गिनती शुरू

KMC Election Results: कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) की सभी 144 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई. उम्मीदवारों ने मतगणना स्थलों पर पहुंचना शुरू कर दिया है. 16 नगरों के लिए कुल 16 मतगणना केंद्र हैं.

छिटपुट हिंसा के बीच रविवार को कोलकाता नगर निगम का चुनाव संपन्न हुआ था. बमबारी में एक व्यक्ति के घायल होने समेत हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक करीब 63.37 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. मतदान के दौरान कुल 453 शिकायतें मिली थी, जबकि कुल गिरफ्तारी 195 लोगों को गिरफ्तार किया गया गया था. हिंसा में तीन लोग घायल हुए थे.

बीजेपी सहित विरोधी दलों ने चुनाव में हिंसा का आरोप लगाते हुए फिर से चुनाव कराने की मांग की थी, जबकि TMC ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. आज मतगणना से यह तय होगा कि फिर से कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) पर TMC का राज होगा या BJP का जनाधार बढ़ेगा.

KMC चुनाव में एक कांग्रेसी उम्मीदवार को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप
कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि कोलकाता नगर निगम चुनाव में पार्टी के एक उम्मीदवार को शहर के उत्तरी हिस्से में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने पीटा और उनके कपड़े फाड़ डाले. रविवार रात हुई इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है जोकि मतदान खत्म होने के कुछ घंटे बाद का बताया जा रहा है. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने आरोप को खारिज किया और दावा किया उनके दल के समर्थक इस कथित घटना में शामिल नहीं थे.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News