Punjab Assembly Election: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसी कड़ी में माहौल तेजी से बदलते दिख रहा है. दरअसल, चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में कांग्रेस को बड़ा झटका और बीजेपी की ताकत राज्य में बढ़ सकती है.

सूत्रों की माने तो पंजाब के कई सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक समेत कई नामचीन हस्तियां बीजेपी के संपर्क में हैं. इनमें अधिकतर कांग्रेस के लोग शामिल बताये जा रहे हैं. वहीं, इसके अलावा आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और राष्ट्रीय समाजवादी कांग्रेस के लोग शामिल हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें चार पंजाबी गायक भी हैं जो अगले हफ्ते बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं.

क्या है बदलाव की असल वजह?

इस बदलाव की जड़ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पद से इस्तीफा और कांग्रेस से बाहर होना माना जा रहा है. बता दें, बीते दिनों कैप्टन अमरिंदर ने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया जिसके बाद बीजेपी ने घोषणा की वो कैप्टन अमरिंदर की पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी.

117 सीटों पर होना है चुनाव

बताते चले, पंजाब की 117 सीटों में से 80-85 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ सकती है. कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी 20 से 25 सीट पर चुनाव लड़ सकती है, साथ ही कुछ सीटें सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी को दी जाएगी. जल्द ही पूरे गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया