India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 5,326 नए कोरोना केस आए और 453 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं भारत में अब तक ओमिक्रोन के कुल 200 मामले आए हैं.

देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 47 लाख 52 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 78 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 41 लाख 71 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से कम है. 79,097 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 47 लाख 52 हजार 164

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 41 लाख 95 हजार 60

कुल एक्टिव केस- 79 हजार 97

कुल मौत- चार लाख 78 हजार 7

कुल टीकाकरण- 138 करोड़ 34 लाख 78 हजार डोज दी गई

138 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 20 दिसंबर 2021 तक देशभर में 138 करोड़ 34 लाख 78 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 64.56 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 66.61 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 10.14 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.38 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.40 फीसदी है. एक्टिव केस 0.23 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 29वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट