PM Narendra Modi Prayagraj Visit: प्रयागराज से पीएम मोदी ने 16 लाख महिलाओं को दी 1000 करोड़ की सौगात

<p>UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हैं. इस बीच प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी जी जान से लगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी दौरे पर प्रयागराज में हैं. यहां प्रधानमंत्री मोदी ने 16 लाख महिलाओं को कैश स्कीम की सौगात दी है. पीएम मोदी ने स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं. इससे करीब 16 लाख महिलाएं लाभांवित होंगी.</p> <p>प्रधानमंत्री <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> प्रयागराज स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की महिलाओं मुखातिब हो रहे हैं. इसके अलावा वो आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से गंगा युमना और सरस्वती के संगम की धरती रही है. आज ये धरती मातृ शक्ति की साक्षी बनी है. उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को मेरा प्रणाम है. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार खूब प्रयास कर रही है. महिलाओं के विकास के लिए तेजी से काम हो रहा है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News