ABP C-Voter 2022 Election Survey: यूपी में सिर्फ ठंड ही नहीं सियासी पारा भी बढ़ रहा है. चुनाव प्रचार जोरों पर है और योगी सरकार वो हर संभव कोशिश कर रही है कि अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा पाए. चुनाव प्रचार में पांच साल के कामकाज की रिपोर्ट जनता तक पहुंचाने में लगी योगी सरकार के लिए जनता ने भी रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है. एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई है कि जनता की कसौटी पर सीएम योगी का कामकाज कैसा है. सर्वे में ये जानने की कोशिश भी की गई कि क्या जनता उनकी परफॉर्मेंस से नाराज हैं? क्या वो कोई दूसरा विकल्प तलाश रहे हैं.

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में सवाल पूछा गया कि सीएम योगी का कामकाज कैसा है. इस सवाल के जवाब में 42 फीसदी जनता ने सीएम के कामकाज को अच्छा बताया. वहीं 20 फीसदी जनता ने इसे औसत और 38 फीसदी जनता ने खराब कहा. नए सर्वे में इससे पहले के सर्वे के मुकाबले सीएम योगी के कामकाज को पसंद करने वालों में 1 फीसदी की कमी आई है. 18 दिसंबर के सर्वे में 43 फीसदी जनता ने योगी सरकार के कामकाज को बेहतर बताया था.

सीएम योगी का कामकाज कैसा ?

15DEC 16DEC 17DEC 18DEC 21DEC

अच्छा
43 43 43 43 42

औसत
20 20 20 20 20

खराब
37 37 37 37 38

सर्वे में जब ये पूछा गया कि क्या वो योगी सरकार से नाराज हैं, बदलना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में 47 फीसदी जनता ने कहा कि वो नाराज हैं और उन्हें बदलना चाहते हैं. वहीं 27 फीसदी जनता ने कहा कि वो नाराज तो हैं, लेकिन योगी सरकार को बदलना नहीं चाहते. वहीं 26 फीसदी जनता ने इस सवाल के जवाब में कहा कि वो नाराज नहीं हैं और बदलना नहीं चाहते.

योगी सरकार से नाराज हैं, बदलना चाहते हैं?
C-VOTER का सर्वे

15DEC 16DEC 17DEC 18DEC 21DEC

नाराज हैं, बदलना चाहते हैं

47 48 48 47 47

नाराज हैं, बदलना नहीं चाहते

28 27 27 27 27

नाराज नहीं हैं, बदलना नहीं चाहते

25 25 25 26 26

नोट- यूपी सहित पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं । abp न्यूज के लिए सी-वोटर हर रोज चुनावी राज्यों का मूड बता रहा है। आज हम आपको यूपी का ओपिनियन पोल दिखाने जा रहे हैं, इस सर्वे में 13,230 लोगों की राय ली गई है. ये सर्वे 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक का है…

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया