Bikram Singh Majithia Case: पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पक्ष में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिक्रम मजीठिया पर जो केस दर्ज हुआ है वह गलत हुआ है. इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ रिपोर्ट हाई कोर्ट में सील पड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि इस देश में कोई कानून नहीं है. इस दौरान कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि आप बिना किसी सबूत के किसी पर केस कैसे कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आप राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए ऐसे क्यों कर रहे हैं.

बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मादक पदार्थों के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद शिरोमणि अकाली दल ने इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के चलते उठाया गया कदम करार दिया है. मजीठिया के खिलाफ मोहाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है.

इस केस को लेकर प्रकाश सिंह बादल ने मुक्तसर में मीडिया से बात करते हुए कहा था, ”हमें पहले से यह पता था.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बादल परिवार और मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज कराने और उनकी गिरफ्तारी के लिए राज्य पुलिस के तीन प्रमुखों को बदला.

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल ने कहा था, ”आप जहां चाहते हैं, मुझे वहां ले चलिए, मैं तैयार हूं. इस प्रकार से प्रतिशोध लेने वाली हर सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है.” उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों की सेवा करना है, न कि ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ लेने के लिए काम करना. शिअद ने कुछ दिन पहले आशंका जताई थी कि मजीठिया को किसी ‘झूठे’ मामले में फंसाया जा सकता है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया