Winter Session Productivity: संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया. हालांकि, इस दौरान 11 बिल संसद के दोनों सदनों से पारित कराए गए हैं. संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा की उत्पादकता 82 फीसदी रही है जबकि राज्यसभा की उत्पादकता 48 फीसदी रही.

प्रहलाद जोशी ने कहा कि सरकार ने हमेशा कहा है कि हम सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है. विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महंगाई पर चर्चा मांगी, हम तैयार हो गए, लेकिन वो चर्चा नहीं कर पाए.

संसदीय कार्यमंत्री ने आगे कहा कि चुनाव सुधार वाला बिल स्टैंडिंग कमेटी में चर्चा के बाद ही लाया गया है. लड़कियों की उम्र बढ़ाने वाले बिल को प्रहलाद जोशी ने कहा कि जहां तक शादी की उम्र बढ़ाने वाला बिल है, हम चाहते थे कि उस पर विस्तृत चर्चा हो, इसलिए स्टैंडिग कमिटी को भेजा गया है.

इसके साथ ही, प्रहलाद जोशी ने क्रिप्टोकरेंसी बिल को लेकर कहा कि संभावना थी कि वो बिल आएगा, हमें कहा गया था कि लाया जा सकता है, संबंधित मंत्रालय ही इसको देखेगा.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट