SP से गठबंधन और Akhilesh Yadav की सीएम उम्मीदवारी पर Shivpal Yadav का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

<p style="text-align: justify;">जैसे जैसे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राज्य की राजनीति में हर दिन नया मोड़ आता जा रहा है. ताजा मामाल शिवपाल यादव और अखिलेश यादव को लेकर सामने आया है. समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि मैंने अखिलेश को सीएम मान लिया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी. इस दौरान टिकट बंटवारे को लेकर भी खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News