
<p style="text-align: justify;"><strong>Terror Incident In Jammu Kashmir:</strong> जम्मू-कश्मीर में आज एक बार फिर आतंकियों ने कायराना हमले को अंजाम दिया है. आतंकियों ने आधे घंटे के भीतर श्रीनगर और अनंतनाग में फायरिंग की. आतंकियों ने अनंतनाग के विजवेहरा में एएसआई मोहम्मद अशरफ को गोली मारी. इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. </p> <p style="text-align: justify;">वहीं श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने आम नागरिक को निशाना बनाया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘श्रीनगर के नवाकदल इलाके में शाम करीब 5 बजकर 55 मिनट पर आतंकवादियों ने रऊफ अहमद नामक व्यक्ति को उसके घर के निकट गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे यहां एसएमएचएस अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.” अधिकारी ने कहा कि इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





