Captain Amarinder Singh On Harish Rawat: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है. रावत के इन आरोपों पर हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तंज़ किया है.

पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा है, "जो बोएंगे वही काटेंगे! आपको भविष्य की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं (अगर है तो हरीश रावत जी)." बता दें कि कैप्टन को जब कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के सीएम पद से हटाया था, तब उस वक्त हरीश रावत पंजाब के प्रभारी थे. उस दौरान कैप्टन और हरीश रावत के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला था.

You reap what you sow! All the best for your future endeavours (if there are any) @harishrawatcmuk ji. https://t.co/6QfFkVt8ZO
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) December 22, 2021

हरीश रावत ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाएं हैं

हरीश रावत ने बुधवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, "है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है. जिस समुद्र में तैरना है."

#चुनाव_रूपी_समुद्र
है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है,
1/2 pic.twitter.com/wc4LKVi1oc
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 22, 2021

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं. जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं. मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है!" एक अन्य ट्वीट में रावत ने लिखा, "फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है "न दैन्यं न पलायनम्" बड़ी उपापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे. मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे."

रावत के इस रुख को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे चेहरे माने जाते हैं और मौजूदा समय में वह राज्य में पार्टी की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया