Ayodhya Land Deal मामले की प्रियंका गांधी ने की हाईकोर्ट से जांच की मांग, कहा- चंदे के साथ किया गया घोटाला

<p style="text-align: justify;"><strong>Priyanka Gandhi on Ayodhya Land Deal:</strong> अयोध्या में भूमि खरीद मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घोटाला का बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए गरीब महिलाओं ने चंदा दिया था. ऐसे में गरीब महिलाओं के विश्वास को बेच दिया गया. कांग्रेस महासचिव ने पूरे मामले के हाईकोर्ट से जांच कराए जाने की मांग की है.</p> <p style="text-align: justify;">प्रियंका गांधी ने कहा कि चंदे के साथ घोटाला किया गया. उन्होंने योगी सरकार की तरफ से जांच के दिए गए आदेश पर भी सवाल खड़े कर दिए. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज यूपी सरकार ने कहा कि जांच नियुक्त कर रहे हैं. जिला स्तर पर यह जांच की जा रही है. राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनाया जा रहा है. ऐसे में जांच भी हाईकोर्ट के निर्देश पर की जानी चाहिए.</p> <p><iframe class="abpembed" src="https://www.abplive.com/sharewidget/india.html" width="100%" height="721px" frameborder="0" scrolling="no"></iframe> <iframe class="abpembed" src="https://www.abplive.com/sharewidget/trending.html" width="100%" height="721px" frameborder="0" scrolling="no"></iframe></p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News