Ludhiana Court Blast: लुधियाना कोर्ट की दूसरी मंजिल पर ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत

<p><strong>Punjab Blast:</strong> लुधियाना की एक अदालत में गुरुवार को ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की आशंका है. ब्लास्ट लुधियाना जिला कोर्ट के परिसर की दूसरी मंजिल पर हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसे उच्च तीव्रता वाला ब्लास्ट है. कोर्ट रूम में जो रीडर्स के कमरे होते हैं, उसके करीब वॉशरूम है, वहां ब्लास्ट हुआ है और एक शख्स की मौत की पुष्टि हो गई है.&nbsp;</p> <p>जिस वक्त ये धमाका हुआ, कोर्ट परिसर में काफी लोग मौजूद थे. ब्लास्ट के बाद परिसर में हड़कंप मच गया. ब्लास्ट इतना तेज था कि नीचे की मंजिलों को शीशे टूट गए. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह ब्लास्ट किसने किया और किस चीज से किया. इस ब्लास्ट की वजह से पूरी इमारत को नुकसान पहुंचा है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News