ABP News C Voter Survey: पंजाब में CM चेहरा नहीं देने से AAP को फायदा या नुकसान? जानें जनता की राय

Elections 2022: उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अगले साल जिस बड़े राज्य में चुनाव होने जा रहे हैं, उसमें पंजाब का भी नाम है. पंजाब में इस वक्त चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार है. आने वाले कुछ समय में विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो जाएगा. बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल के अलावा आम आदमी पार्टी भी सूबे में जान झोंके हुए है. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं.

एबीपी न्यूज भी सी वोटर के साथ यह जानने की कोशिश में जुटा है कि आखिर चुनावी मौसम में जनता की राय क्या है. इसे लेकर सर्वे में लोगों से विभिन्न सवाल किए गए. पंजाब में जब लोगों से पूछा गया कि सीएम चेहरा नहीं देने से आप को फायदा होगा या नुकसान? तो करीब 31 प्रतिशत लोगों ने कहा कि फायदा होगा. जबकि 46 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सीएम चेहरा नहीं देने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इससे कोई असर नहीं पड़ेगा.

सीएम चेहरा नहीं देने से आप को फायदा होगा या नुकसान?
फायदा -31%
नुकसान-46%
असर नहीं-23%

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News