Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, अरवानी इलाके में जवान तैनात हैं और इलाके को पूरी तरह घेर लिया है. वहीं, कश्मीर जोन की पुलिस ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

बता दें, बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में काफी तेजी आयी है. आतंकी लगातार आम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं वहीं पुलिस के जवानों पर भी हमला कर रहे हैं. बीते बुधवार कश्मीर घाटी में हुए दो आतंकी हमलों में एक शख्स की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य हमले में पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.

Encounter breaks out between terrorists and security forces in Mumanhal locality of Arwani area in Anantnag, Jammu and Kashmir: Police
— ANI (@ANI) December 23, 2021

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना श्रीनगर के नवाकदल में हुई जहां आतंकवादियों स्थानीय निवासी को निशाना बनाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया. वहीं दूसरे हमला दक्षिण कश्मीर में हुआ जहां एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन का है सदस्य

इससे पहले कश्मीर के हरवाना इलाके में बीते रविवार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई. इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. खबर के मुताबिक, मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन का सदस्य है.

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’