West Bengal Advisory: पश्चिम बंगाल सरकार ने Omicron के बढ़ते खतरे के बीच जारी की नई एडवाइजरी, लोगों को दी ये हिदायत

Omicron Threat: देश में लगातार बढ़ते ओमिक्रोन के खतरे और यूपी–एमपी में नाइट कर्फ्यू लागू करने के ऐलान के बीच अन्य राज्यों ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच केन्द्र सरकार के अलर्ट के बाद राज्य सरकारें भी कड़ाई के मूड में दिख रही हैं. पश्चिम बंगाल सरकार ने 25 दिसंबर से पहले ओमिक्रोन को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है.

एडवाइजरी में राज्य के लोगों से कहा गया है कि वे अनिवार्य तौर पर मास्क पहने, वैक्सीन की दोनों खुराक लें. इसके साथ ही. लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और लगातार हाथ सैनिटाइज करने को भी कहा गया है. राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग नई आरटी-पीसीआर जांच शुरू कर रही है ताकि सैंपल में ओमिक्रोन के शुरुआत लक्षण का पता चल सके. इसे  S-gene missing RT-PCR test कहा जाता है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News