Ludhiana Blast Update: लुधियाना कोर्ट धमाका मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA जुटी हुई है. घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया जा रहा है. एनआईए के डीआईजी के नेतृत्व में एक टीम पंजाब पुलिस को सहयोग कर रही है. शुक्रवार को घटनास्थल पर जांच एजेंसियों को एक टूटा हुआ मोबाइल मिला है. एनआईए के एक्सप्लोसिव विशेषज्ञ एडवांस केमिकल टेस्ट कर रहे हैं. अभी तक सामने आए नतीजों के मुताबिक, हो सकता है कि आरडीएक्स के साथ अन्य विस्फोटक मिलाए गए. टूटे मोबाइल से भी फॉरेंसिक जांच के जरिए सबूत ढूंढने की कोशिश की जा रही है.

दरअसल पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए. इस घटना के बाद पंजाब सरकार ने राज्य में ‘हाई अलर्ट’ घोषित किया गया है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है. उसने प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के बारे में भी सूचित करने को कहा है. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि परिसर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और परिसर में खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

इस मामले पर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा, हमने ड्रग्स माफिया के खिलाफ जांच शुरू की है. एक मामला मोहाली कोर्ट में लिस्ट था लेकिन लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट हो गया. मुझे लगता है कि दोनों के बीच में कोई लिंक है. इसकी जांच की जा रही है.

सीएम चन्नी ने यह भी कहा कि जांच में एजेंसियों के हाथ अहम सुराग लगा है. जिस शख्स की मौत हुई है, उसके हाथ पर ‘खंडे’ का निशान है. लेकिन अभी तक मरने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. उन्होंने गुरुवार को यह भी कहा था कि शायद ब्लास्ट में मारा गया शख्स ही आरोपी था. ब्लास्ट के बाद सीएम चन्नी लुधियाना में धमाके वाली जगह पर भी पहुंचे और फिर अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. उन्होंने यह भी कहा था कि जब से नशे के पीछे पड़े हैं तब से हमले हो रहे हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया