Omicron ने फीका किया Christmas और New Year का जश्न, इन राज्यों ने लागू की सख्त पाबंदियां

Omicron in South States: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामले और तीसरी लहर के खतरे के बीच राज्यों ने क्रिसमस (Christmas) और नए साल (New Year) के जश्न पर पाबंदी लगानी शुरू कर दी है. दक्षिण के राज्यों में भी यह पाबंदियां सख्त कर दी गई हैं. तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) ने बीच पर किसी भी तरह के जमावड़े पर रोक लगा दी है. सरकार ने ये साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को कोई भी बीच पर एंट्री नहीं ले पाएगा. साथ ही 31 दिसंबर तक किसी भी तरह के सोशल, कल्चरल या पॉलिटिकल गैदरिंग पर रोक लगा दी है.

इतना ही नहीं तमिलनाडु गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख पोंगल के दौरान और जल्लीकट्टू खेल के दौरान भी किसी तरह के जमावड़े पर रोक लगाने का आग्रह किया है. बता दें कि यहां प्रतिदिन केस 600 के पार पहुंच रहे हैं. वहीं ओमिक्रॉन के भी कुल 34 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे 3 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

कर्नाटक में भी बढ़ाई गई सख्ती

कर्नाटक में भी ओमिक्रॉन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है. कर्नाटक सरकार ने हालांकि अब तक पूरी पाबंदी न लगाकर रेस्टोरेंट और क्लब्स में 50% क्षमता के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की इजाजत दे दी है. हालांकि दोनों वैक्सीन के डोज अनिवार्य होंगे. वहीं क्रिसमस पर भी प्रेयर्स चर्च के भीतर ही किए जा सकते हैं. पब्लिक प्लेस में इसे बैन कर दिया गया है. राज्य में कोविड-19 के हर दिन मामले 300 के करीब आ रहे हैं, जिसमें अब तक ओमिक्रॉन के 31 मामले सामने आ चुके हैं.

पुडुचेरी की बात करें तो यहां भी 2 जनवरी तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. हालांकि 25 दिसंबर क्रिस्मस और नए साल के लिए नाइट कर्फ्यू में ढील रखी गई है, ताकि लोग सेलिब्रेट कर सकें.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News