Harbhajan Singh On Joining Politics: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनीति में आने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इस तरह के कदम पर अंतिम फैसला करने से पहले वह काफी सोच विचार करना चाहेंगे.

हाल ही में कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख और हरभजन के पूर्व भारतीय साथी नवजोत सिंह सिद्धू ने उनके साथ एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट थी और इसका शीर्षक दिया था, संभावनाओं से भरी तस्वीर. इससे उनके राजनीति में उतरने की अटकलें लगायी जा रही हैं.

हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर अभी फैसला नहीं लिया है. भज्जी ने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में उनके भविष्य के बारे में पूछे गये सवाल में कहा, "साफ बताऊं तो मैं नहीं जानता कि आगे क्या होगा. मैं किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता हूं, यह जानने के लिये दो तीन दिन चाहिए. हां, मैं समाज को वापस करना चाहता हूं."

अगर मैं राजनीति में आता हूं तो मेरा लक्ष्य लोगों की मदद करना होगा- हरभजन सिंह

उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं राजनीति से जुड़ता हूं तो कैसे या किस तरह से, मुझे इन चीजों पर भी गौर करने की जरूरत होगी, क्योंकि मेरा मुख्य लक्ष्य लोगों की मदद करना है. अगर मैं राजनीति में उतरने का फैसला करता हूं तो."

हरभजन ने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके जानकारों का कहना है कि इसकी संभावना बहुत कम है कि वह पंजाब विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि उनकी कुछ क्रिकेट और मीडिया प्रतिबद्धताएं हैं जो उन्हें व्यस्त रखेंगी. भज्जी ने कहा, "जहां तक क्रिकेट का संबंध हैं तो मैं खेल से जुड़ा रहूंगा. मैं आईपीएल की टीमों को कोचिंग दे सकता हूं, उनका मेंटोर बन सकता हूं या फिर थोड़ा वेटरन क्रिकेट खेल सकता हूं."

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट