PM On Guru Purab: गुरुपर्व समारोह में पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार में करतारपुर कॉरीडोर का काम हुआ

PM Modi LIVE: आज गुरुपर्व के अवसर पर कच्छ के गुरुद्वारा लखपत साहिब के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि गुरुद्वारा लखपत साहिब समय की हर गति का साक्षी रहा है. आज जब मैं इस पवित्र स्थान से जुड़ रहा हूँ, तो मुझे याद आ रहा है कि अतीत में लखपत साहिब ने कैसे कैसे झंझावातों को देखा है. एक समय ये स्थान दूसरे देशों में जाने के लिए, व्यापार के लिए एक प्रमुख केंद्र होता था.

पीएम मोदी ने कहा कि 2001 के भूकम्प के बाद मुझे गुरु कृपा से इस पवित्र स्थान की सेवा करने का सौभाग्य मिला था. मुझे याद है, तब देश के अलग-अलग हिस्सों से आए शिल्पियों ने इस स्थान के मौलिक गौरव को संरक्षित किया. प्राचीन लेखन शैली से यहां की दीवारों पर गुरूवाणी अंकित की गई. इस प्रोजेक्ट को तब यूनेस्को ने सम्मानित भी किया गया था.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News