ABP C Voter Survey: अवध और पूर्वांचल में कड़े मुकाबले के आसार, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, बहुत बड़ा नहीं BJP और SP के वोट शेयर में फासला

ABP C-Voter Survey:  उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की धूम है (UP Assembly Election 2022), सियासी रण में हर कोई दूसरे से खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश में लगा है. ऐसे में राज्य में दो ऐसे क्षेत्र हैं जो यूपी की सियासत में सत्ता का पावर हाउस कहे जाते हैं. इनमें एक पूर्वांचल रीजन और दूसरा अवध रीजन है. पूर्वांचल में जहां 130 सीटें हैं, वहीं अवध रीजन में 118 सीटें. इन दोनों ही रीजन में जिस पार्टी का दबदबा होता है, वो सत्ता के बेहद करीब मानी जाती है. एबीपी सी वोटर के सर्वे (ABP C Voter Survey) में इस बात को तलाशने की कोशिश की गई कि आखिर पूर्वांचल और अवध रीजन की जनता के दिल में किस पार्टी के लिए कितनी जगह है.

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के मुताबिक पूर्वांचल की 130 सीटों में सबसे ज्यादा वोट शेयर बीजेपी के हिस्से में दिखाई दे रहा है. इस रीजन का 40 फीसदी वोट बीजेपी के हिस्से में जाता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी भी वोट शेयर के मामले में बीजेपी को कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है. सपा और उसके सहयोगियों के हिस्से में 36 फीसदी वोट इस सर्वे में जाता हुआ नजर आ रहा है. 12 फीसदी बीएसपी के हिस्से, जबकि कांग्रेस को 7 फीसदी वोट शेयर से संतोष करना पड़ सकता है. अन्य के खाते में इस रीजन में 5 फीसदी वोट है.

पूर्वांचल रीजन
कुल सीट 130
Cvoter का सर्वे

BJP+  40%
SP+   36%
BSP  12%
कांग्रेस 7%
अन्य     5%

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में अवध की 118 सीटों पर भले ही वोट शेयर के मामले में बीजेपी आगे हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं. अवध की 118 सीटों पर 44 फीसदी वोट शेयर बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के हिस्से में दिखाई दे रहा है. वहीं 31 फीसदी वोट शेयर पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है. बीएसपी को 10 फीसदी जबकि कांग्रेस के हिस्से 8 फीसदी वोट शेयर दिखाई दे रहा है. इसके अलावा अन्य के खाते में 7 फीसदी वोट शेयर ही है.

अवध रीजन
कुल सीट 118
Cvoter का सर्वे

BJP+  44%
SP+   31%
BSP   10%
कांग्रेस  8%
अन्य     7%

नोट- उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य का राजनीतिक तापमान बेहद गर्म है. abp न्यूज के लिए CVOTER ने साप्ताहिक सर्वे के जरिये यूपी की जनता का मूड जाना है. इस सर्वे में यूपी के 14 हजार 354 लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 16 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच का है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5% है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News