Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज करेंगे इस साल की आखिरी ‘मन की बात’, कोरोना पर हो सकता है संबोधन

PM Modi’s Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. मन की बात का ये एपिसोड इस साल का आखिरी एपिसोड होगा. इस एपिसोड में आज पीएम मोदी कोरोना (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से बचाव और नए साल पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने पर अपनी बात रख सकते हैं.

कल पीएम मोदी ने किए तीन बड़े एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राष्ट्र के नाम अपने विशेष संबोधन में तीन बड़े एलान किए. अब 15 साल से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन मिलने जा रही है. इसी के साथ पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा के गंभीर बीमारी वालों को बूस्टर डोज देने का भी एलान कर दिया.

देश में 15 साल से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन मिलेगी.

बच्चों का वैक्सीनेशन 3 जनवरी 2022 से शुरू होगा.

देश में इस आयु वर्ग के करीब 8 करोड़ बच्चे हैं, जिन्हें इसका फायदा मिलेगा.

हर महीने के आखिरी में प्रसारित होता है मन की बात कार्यक्रम

बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम का यह 84वां एपिसोड है. प्रसार भारती अपने आकाशवाणी नेटवर्क पर इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है. इसके अलावा, प्रसार भारती अपने विभिन्न डीडी चैनलों पर इस कार्यक्रम के दृश्य संस्करणों को हिंदी और अन्य भाषाओं में भी प्रसारित करता है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News