Corona New Cases: देश में कोरोना के आए 6987 नए मामले, 162 की मौत, ओमिक्रोन केस बढ़कर हुए 422

Corona New Cases In India:  देश में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से लोगों को डराना शुरू कर दिया है. ओमिक्रोन के खतरे के बीच इसके मामले बढ़ रहे हैं. हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी आई है. आज कोरोना के 6 हजार 987 नए मामले सामने आए हैं जबकि 162 लोगों की मौत हुई है.

इसके बाद देश में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की बढ़कर 76 हजार 766 हो गई है. जबकि, कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या 3 करोड़ 42 लाख 30 हजार 354 हो गई है. इस महामारी के चलते अब तक देश में 4 लाख 79 हजार 682 लोगों ने अब तक अपनी जान गंवाई है.

महाराष्ट्र के ठाणे में 203 नए मामले, एक और मरीज की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,72,050 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले शनिवार को सामने आए. वायरस के कारण एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,605 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे में मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1,39,139 हो गई और मृतक संख्या 3,309 है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News