Park Street Christmas Celebration: ओमिक्रोन के खतरे के बीच क्रिसमस के जश्न के दौरान कोलकाता से कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जो वाकई डराने वाली हैं. पार्क स्ट्रीट इलाके में क्रिसमस मनाने के लिए भारी भीड़ जुटी. इस दौरान नियमों की धज्जियां भी उड़ीं. क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोलकाता के विभिन्न हिस्सों से 80 से अधिक लोगों को विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़-भाड़ के दौरान मास्क नहीं पहनने के कारण 191 लोगों को हिरासत में लिया गया.

शहर के पार्क स्ट्रीट इलाके में शुक्रवार की रात करीब 11 बजकर 35 मिनट पर एक पब के बाहर उपद्रव रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पब के संचालनकर्ताओं ने उपद्रव करने के लिए चार लोगों को बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वे सुरक्षा गार्ड के साथ झगड़ा करने लगे.

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को अप्रिय गतिविधियों को रोकने के लिए तैनात किया गया. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उत्सव के बीच अशांति पैदा करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए समूचे शहर में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया.’’

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया