Earthquake Hits Kashmir and Ladakh: कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. कश्मीर-लद्दाख के हिस्सों में भूकंप के चलते धरती हिली. करगिल में भी झटके महसूस किए गए. शाम को 7 बजकर 2 मिनट और 7 बजकर 8 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है. भूकंप के झटकों के बाद लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए. घाटी में भी इस दौरान डर का माहौल देखा गया.

इससे पहले 5 दिसंबर को रात करीब 2 बजकर 3 मिनट पर उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप आया. टिहरी में तो दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए था. एक बार करीब 1:30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके के बाद लोग डर से घर के बाहर आ गए. भूकंप से जान-माल के नुकसान नहीं हुआ. आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक भूकंप का केंद्र टिहरी में बताया गया था. इससे पहले 24 सितंबर को पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

देश में पिछले साल 965 बार आया भूकंप

जानकारी के मुताबिक देश में पिछले साल 965 भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ था. वहीं उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है और ये जोन 4 और 5 में आता है. इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में अक्सर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाते रहते हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट