Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) की कैबिनेट में दो नए मंत्री बनाए गए हैं. कैबिनेट विस्तार के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कमल गुप्ता (Kamal Gupta) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के देवेंद्र सिंह बबली (Devender Singh Babli) को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. दो साल में होने वाले दूसरे विस्तार में हिसार से बीजेपी के विधायक और टोहाना से जेजेपी के विधायक को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया.

इससे पहले सीएम खट्टर ने मंत्रिपरिषद में विस्तार को लेकर कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, "हां, अब सस्पेंस खत्म हो गया है." बता दें कि इन दो विधायकों के शपथ लेने के बाद, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में संख्या बल 14 हो गई बै, जोकि ऊपरी सीमा भी है.

इससे पहले, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 27 अक्टूबर, 2019 को शपथ लेने के कुछ दिन बाद नवंबर 2019 में 10 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था. मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद अब बीजेपी के मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री हो गए हैं और जेजेपी के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित तीन मंत्री हो गए हैं, जबकि रंजीत सिंह चौटाला मंत्री के रूप में शामिल एकमात्र निर्दलीय विधायक हैं.

अक्टूबर 2019 के चुनाव में बीजेपी को 90 विधानसभा सीट में से 40 सीट मिली थीं, लेकिन बहुमत नहीं मिला था. बाद में, उसने जेजेपी के साथ चुनाव बाद गठबंधन किया, जिसके 10 विधायक हैं.

PM Modi और Amit Shah ने कारोबारी के घर छापे का किया जिक्र, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कही ये बात

Graded Response Action Plan: दिल्ली में जिम, स्पा और सिनेमाघर रहेंगे बंद, मेट्रो, रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ इजाजत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया