Coronavirus Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. शाम के करीब साढ़े सात बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 496 केस की पुष्टि हुई है. इतने ही समय में 172 मरीज संक्रमण से उबरे हैं और एक की मौत हुई है. शहर में अब तक 14,44,179 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1417460 मरीज ठीक हो चुके हैं. 25,107 मरीजों की मौत हुई है.

शहर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. सोमवार को 331, रविवार को 290, शनिवार को 249, शुक्रवार को 180, गुरुवार को 118, बुधवार को 125, मंगलवार को 102 मामले आए थे. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 142 मामलों की पुष्टि हुई है.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज ही दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. इसी के तहत डीडीएमए ने मंगलवार को स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और जिम तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया. साथ ही, दुकानों, सार्वजनिक परिवहन पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं. आदेश में कहा गया कि दिल्ली मेट्रो अपनी 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ संचालित होगी, जबकि ऑटो रिक्शा और कैब में दो यात्री तक बैठ सकते हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट